Fri. Jun 5th, 2026

रिश्वत लेते हुए राजश्व निरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल

राजश्व निरीक्षक वर्तमान में खैरगढ़ में तैनात है एसडीएम कर रही हैं मामले की जांच

फिरोजाबाद – एक राजश्व निरीक्षक द्वारा एक व्यक्ति से रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है । शनिवार दोपहर के बाद ये वीडियो खूब वायरल होता नजर आ रहा है। जिसमें एक राजस्व निरीक्षक एक व्यक्ति से रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। एक तहसील के राजस्व निरीक्षक का एक व्यक्ति से अवैध धन बसूली करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

जिसमें रुपए लेने के बाद राजस्व निरीक्षक व्हाट्सएप पर एक नोटिश भेजने के बात कर रहा है । साथ ही वह ग्रामीणों को नोटिश उपलब्ध कराने के लिए भी कह रहा है । उसके बाद राजस्व निरीक्षक कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक वर्तमान में खैरगढ़ क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही वीडियो में डहर गांव के नोटिश की बात हो रही है। इस बारे में राजस्व निरीक्षक का कहना है कि वीडियो किसी शरारती तत्व ने बदनाम करने के लिए बनाया है। उक्त व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे।

इस बारे में तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। उसकी एसडीएम जांच कर रही है। मामले की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *