Fri. May 1st, 2026

नन्हे मुन्ने बच्चें बने राधा कृष्ण

सिरसागंज नगर सहित सभी जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी। सोशल मीडिया पर भी नन्हे मुन्ने बच्चों की राधा और कृष्ण बनने की फ़ोटो काफी वायरल हुई। जिन्होंने सबका मन मोह लिया। वही बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और गीतों पर भी नृत्य किया। गौरतलब है कि देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मंदिर रौशनी से जगमगा रहे हैं, भक्तों का सैलाब मंदिर में कृष्ण भक्ति में लीन है. कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मथुरा-वृंदावन, द्वारकाधीश मंदिर, जगन्नाथ पुरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली के मंदिर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सजें हुए हैं. भक्तों का तांता लगा हुआ है. मंदिरों की अद्भुत सजावट मन मोह लेने वाली है।

संवाददाता-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *