बेटे की मजदूरी के रुपए मांगने पर बेरहमी से पीटा
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव केशरी में अपने बेटे की मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने पीड़ित को बेरहमी से पीट दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राम सेवक पुत्र रामवीर सिंह निवासी केसरी का आरोप है कि गांव में करू पुत्र रामहंस के यहां मजदूरी की थी। पीड़ित 1 अगस्त को करू से अपने बेटे की मजदूरी के रुपए मांगने गया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जमकर मार पीट की। जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी है।
