Tue. Apr 21st, 2026

मोबाइल चोरों का पत्रकार ने किया पीछा,कई किलोमीटर तक खदेड़ा….

मोबाइल चोरों का पत्रकार ने किया पीछा। कई किलोमीटर तक खदेड़ा। थाना नारखी क्षेत्र के नगला सिकंदर पर बाइक छोड़कर फरार हुए मोबाइल चोर।

वीओ- मंगलवार रात्रि करीब 9:00 बजे स्टेशन रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाश राहगीर का मोबाइल छीनकर भागने लगे। राहगीर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां खड़े एक चैनल के पत्रकार ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया पीछा होता देख बदमाश तेजी से पचोखरा की ओर भागने लगे इसके बाद ही पत्रकार ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस को सूचना दे दी सूचना पाकर पुलिस भी बदमाशों के पीछे लग गई नारखी थाना क्षेत्र के नगला सिकंदर के समीप बदमाशों ने अपने आपको भेजता देख बाइक सड़क पर छोड़कर बाजरा के खेत में घुस गए और उसके बाद फरार हो गए पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा पुलिस बरामद बाइक के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है वहीं सभी ने पत्रकार के इस कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *