फिरोजाबाद – जसराना नगर पंचायत द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान..
नगर पंचायत द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान
जसराना- नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता और अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने सभासदों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ जसराना के रामलीला मैदान में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पूरे नगर को स्वच्छ रखने की एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा स्वच्छ परिवेश से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण हो सकता है। इस दौरान बापू का संदेश देकर स्वच्छता रखने की अपील की।
