दुकान पर सामान लेने गयी 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
फ़िरोज़ाबाद : दुकान पर सामान लेने गयी 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

टूंडला। घर से दुकान पर सामान लेने गयी 12 वर्षीय मासूम के साथ शादी वाले परिवार के एक युवक ने जबरन शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशाेरी का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की बिन मां की 12 वर्षीय किशोरी दो भाई व पिता के साथ रहती है। भाई व पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे करीब वह घर से गांव में ही स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप रास्ते में गांव के ही 26 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया तथा जबरन खींचकर गांव के बाहर बने सरकारी शौचालय में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर लौटे पिता को उसने घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि आराेपी के घर में शादी समारोह होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी।
