Sat. Jun 6th, 2026

पिटाई करने के बाद पति ने दिया तीन तलाक

पिटाई करने के बाद पति ने दिया तीन तलाक

फिरोजाबाद से तीन तलाक का एक मामला सामने आ रहा है अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर थाना रसूलपुर क्षेत्र में पीड़ित महिला की पिटाई करने के बाद पति ने तलाक दिया है | महिला ने जेठ पर अश्लील हरकत कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है साथ ही आधा दर्जन ससुरालीजन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पूरा मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है यहाँ की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आठ अप्रैल 2012 को वसीम उर्फ छोटा के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि निकाह में मिले दानदहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। इसलिए वे उसे प्रताड़ित करते थे। आए दिन पिटाई की जाती थी। जेठ उससे अश्लील हरकतें करता था। एक दिन उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके पति की एक शादी पहले भी हो गई थी। उसने पति और जेठ की शिकायत परिजन से की थी तो वे भी पिटाई कर ताने मारने लगे। 13 जुलाई को उसकी पिटाई कर पति ने तीन तलाक और जान से मारने की धमकी दे कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में पति और जेठ समेत आधा दर्जन ससुरालीजन के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई है। इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *