Tue. Apr 21st, 2026

गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिकोहाबाद। 4 दिन पहले शराब पीते समय एक युवक की दो लोगों से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान धक्का मुक्की में युवक नहर में गिर गया था। जिससे युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई थी। उक्त मामले में मृतक युवक की पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सपना पत्नी अमित कुमार निवासी रुकनपुर ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि 7 अगस्त को पीड़िता का पति अमित अपने दो साथियों के साथ नहर की पटरी पर शराब पीने के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुष्पेंद्र व रघुवीर से उसके पति का विवाद हो गया। जिसके चलते आरोपियों ने पीड़िता के पति से धक्का मुक्की हो गई। जिसके चलते युवक नहर में गिर गया। पीड़िता का आरोप था कि नहर में डूबने के दौरान दोनों आरोपियों ने उसके पति को बचाने की कोई कोशिश नही की। जिससे पीड़िता के पति की नहर में डूबकर मौत हो गई। उसके बाद पीड़िता के पति का शव थाना जसवंतनगर इटावा नहर से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक को नहर में धक्का देने वाले कही भागने की फिराक में सुभाष तिराहा पर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम
पुष्पेन्द्र यादव उर्फ अंशुल पुत्र सुरेश चन्द निवासी निवासी गंगानगर एटा चौराहा, रघुवीर पुत्र चतुरी सिंह निवासी एटा चौराहा बाईपास रोड गंगानगर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *