Wed. Apr 22nd, 2026

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

फ़िरोज़ाबाद– जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर में 71 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।प्राथमिक विधालय शेखूपुर मे ग्राम प्रधान ताराचंद बघेल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा,प्रधानाध्यापक मनोज कुमार प्रवीन कुमार अध्यापक और आदि स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं में पुरुस्कार भी वितरित किये गए। प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए आए हुए अतिथियों ने कार्यक्रम देख छात्र-छात्राओं की जमकर प्रशंसा की।

रिपोर्ट – नवल किशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *