Wed. Apr 22nd, 2026

सिरसागंज थाने मे 71वां  गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

सिरसागंज थाना परिषर में 71वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन-बान- शान के साथ तिरंगा लहराया।थानाध्यक्ष सिरसागंज ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

जनपद फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाना परिषर में 71वां गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने भारतीय संविधान के बारे में थाना स्टाफ को बताया व क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ साथ संविधान की रक्षा करने की भी शपथ दिलाई,अपने थाना स्टाफों को संबोधित करते हुए देश की एकता अखंडता व संविधान रक्षा कानून व्यवस्था की शपथ दिलाई,वादियों के हित को सर्वोच्च व कानून व्यवस्था तोड़ने वालों को सजा के प्रावधान की जानकारियों भी अपने स्टाफ के साथ साझा किया। इस अबसर पर थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *