Fri. Apr 24th, 2026

पर्यावरण संरक्षण के लिए बाल वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा श्री एम डी जैन इण्टर कॉलेज सिरसागंज में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास से किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय लोकसभा फिरोजाबाद डॉ चन्द्रसेन जादौन ,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोनी शिवहरे, इन्द्रभान जैन रपरिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिनिधि ओमकार वर्मा ,प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना, स्वागत गान, एवं मातृ शक्ति पर शानदार प्रस्तुति दी।
डॉ चन्द्रसेन जादौन ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों ,पोस्टर, कोलाज ,पौधों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने सभी को स्वस्थ रखने के लिए प्रातः टहलने की बात रखते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया।
सोनी शिवहरे ने स्वच्छता पर बताते हुए नगर पालिका के नए रिक्शों आदि के लिए बच्चों को जागरूक किया।उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विज्ञान के महत्व को बताया।इसके साथ ही उन्होंने नगर सिरसागंज को स्वच्छता में नम्बर एक बनाने के लिए आह्वान किया।
आमोद जैन रावत ने अपने उदबोधन में स्वच्छता अभियान को अग्रसर करने के लिए कहा।
मोहनलाल जैन ने जनपद के सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की सरहं की।
विजय कुमार जैन ने ज्ञान को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि कर्तव्य करते हुए अधिकार स्वतः प्राप्त हो जाते हैं।बाल वैज्ञानिक ने अपने मॉडलों से पर्यावरण के लिए नया संदेश दिया है।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय मौसम और जलवायु परिवर्तन एवं स्वास्थ्य है।इस विषय पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी,पोस्टर एवं नारे प्रतियोगिता, समाचार पत्रों की कतरनों की प्रदर्शनी, व्याख्यान प्रतियोगिता, पौधों की प्रदर्शनी किया गया।इसके साथ ही विज्ञान शपथ भी सभी को दिलायी गई।
वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में 11 विद्यालयों के 280 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 72 ,पौधों की प्रदर्शनी में 22,समाचार पत्रों की कतरनों की प्रदर्शनी में 25,व्याख्यान प्रतियोगिता में 40 एवं पोस्टर एवं नारे प्रतियोगिता में 121 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।पौधों की प्रदर्शनी में निकेता कुमारी ,शिवा कुमार, कु शिवांगी यादव ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अर्चित जैन,प्रक्षाल जैन,विकास ने क्रमशः प्रथम, दुतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।व्याख्यान प्रतियोगिता में गुनगुन ने प्रथम,अर्चित ने दुतीय, कु इशिका ,राहुल गोस्वामी, ब्रजनन्दन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समाचार पत्रों की कतरनों की प्रदर्शनी में अर्चित ने प्रथम, आरव जादौन ने दुतीय एवं असिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर एवं नारे की प्रदर्शनी में कु तर्रुन्नम ने प्रथम, कु वर्षा ने दुतीय एवं मुकुल राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका में रत्नेश कुलश्रेष्ठ, श्रीमती रंजना सहाय,सतवीर सिंह,अंजय जैन,निशान्त जैन,दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, सुनील शर्मा,पुष्प रतन गुप्ता रहे।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य साहस कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बाल वैज्ञानिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया।
कार्यक्रम में अशोक कुमार जैन रपरिया, देवेन्द्र जैन चंदोरिया,राकेश जैन,अनिल जैन,राजीव जैन,कुंतशरण जैन,सुभाष जैन,अमर जैन,संजीव जैन,विनय जैन,आलोक जैन,रविप्रकाश, सुमित कुमार सिंह,वीर कुमार जैन,एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थिति रहा।

रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *