गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के अराव ब्लॉक के ग्राम नसूपुर संजैती के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं अन्य माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही ध्वजारोहण के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देख कर आए हुए लोग मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही बच्चों मे पुरस्कार भी वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल पड़े।गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल में चहल-पहल देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
रिपोर्टर- अनुपम यादव
