थानाध्यक्ष सिरसागंज ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला
फ़िरोज़ाबाद– कोराना वायरस के संक्रमण से बचने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से कोरोना महामारी से बचने को लेकर घरों में रहने की अपील की। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील कर कहा कि इस महामारी की रोकथाम का सिर्फ एक ही उपाय है कि, सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने घरों में रहें। अनावश्यक घर से न निकले।
रिपोर्ट–आदित्य प्रताप सिंह
