Tue. Apr 21st, 2026

लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सीओ और एसडीएम ने पुलिस बल के साथ नगर में किया पैदल मार्च

सिरसागंज में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए सीओ और एसडीएम सिरसागंज ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया।साथ ही लोगों से घरो में रहने की अपील की। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई।जनपद फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में सीओ सिरसागंज डॉ ईरज राजा आईपीएस और एसडीएम सिरसागंज देवेंद्र पाल सिंह ने मय पुलिस बल के पूरे नगर में पैदल मार्च किया गया। सीओ सिरसागंज ने कहा कि यह लॉक डाउन आमजन की कोरोना से सुरक्षा के लिए है। आपकी सुरक्षा के लिए ही पुलिस सख्ती बरत रही है। लॉक डाउन की पालना सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग कर स्वयं, परिवार व क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। अपनी घर की दहलीज नहीं लांघे। अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।इस अबसर पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर भी पुलिस बल के मौजूद रहे।

रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *