Sat. Jun 6th, 2026

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को सीओ ने सम्मानित कर दी विदाई

फ़िरोज़ाबाद— सिरसागंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक के सेवा निवृत होने पर सीओ सिरसागंज समेत थानाध्यक्ष सिरसागंज और पुलिस कर्मियों ने फूल मालाओं से विदाई दी । साथ ही स्मृत चिन्ह,अंग वस्त्र समेत उपहार देकर सम्मानित किया।लॉक डाउन के चलते पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है वही गुरुवार की सुबह सिरसागंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक रक्षपाल सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उनके सेवानिवृत्ति होने पर सीओ सिरसागंज डॉ ईरज राजा आईपीएस ने सिरसागंज थाना परिषर में उपनिरीक्षक रक्षपाल सिंह को विदाई दी।साथ ही स्मृत चिन्ह,अंग वस्त्र समेत उपहार देकर सम्मानित किया।थानाध्यक्ष सिरसागंज समेत पुलिस कर्मियों ने भी फूल मालाओं से विदाई दी । थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने कहा कि उपनिरीक्षक रक्षपाल सिंह ने पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया है। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर व थाना स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट–आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *