भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ने ग्राम पंचायत फतेहपुर करखा मे किया सेनीटाइज
फ़िरोज़ाबाद– कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग भी जागरूक होते हुए नजर आ रहे है जगह जगह और गांवों में सैनिटाइज कार्य किया जा रहा है और लोगो से घरो में रहने की अपील की जा रही।इसी क्रम में शनिवार की सुबह भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य निशी शर्मा ने फतेहपुर करखा में गांवों की गलियों एवम गांव में सेनिटाइज किया।और लोगो से घरो में रहने की अपील की और सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया।
रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह
