Tue. Apr 21st, 2026

सिरसागंज- समय से तथा अधिक से अधिक आयकर जमा करें करदाता

जनपद फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज में बुधवार की शाम होटल प्रताप रीजेंसी में आयकर विभाग की एक अनिवार्य बैठक सम्पन हुई । जिसमें आयकर विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारियों में प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्र , अपर आयकर आयुक्त मजहर अकरम , डिप्टी कमिश्नर नरेश चंद्रा आदि मौजूद रहे । करदाताओ को प्रोत्सहित करने के मद्देनजर आयकर विभाग के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओ ने अपने विचार रखे।बैठक में भाग लेते हुए मुख्य आयकर आयुक्त…. तथा अपर आयुक्त.. ने बताया कि जिन लोगो की आय ढाई लाख तक कि है वह समय से अपना आयकर जमा कर एक सम्मानित करदाता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।ऐसे लोग 26 मार्च अपना आयकर रिटर्न जमा कर सकते है बैठक में नगर में कई प्रतिषित व्यापारी एवम शीतगृह एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीए अवदेश पाठक, अम्बुज सिंघल , सीए अतुल गुप्ता , सीए विकास शर्मा, सीए कुशल गुप्ता एवम आयकर अधिवक्ता अशोक अग्रवाल तथा विवेक वर्मा एडवोकेट आदि ने अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोल्ड स्टोर असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह मैनेजर , महेश यादव , अरविंद सिंह बलवीर शीतगृह वाले समेत दर्जनों लोग उपस्थिति रहे ।

 

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *