प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मनाई 150वीं गांधी जयंती…
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया किया । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है गांधी और शास्त्री जी के सपनों के भारत को साकार व मूर्त रूप देने के लिए । आज पार्टी कार्यालय पर द्वय महान विभूतियों की जयंती बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाई ग। सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के दरम्यान विस्तार से प्रकाश डाला । आज वर्तमान सरकारों द्वारा द्वय महान विभूतियों के विचारों को दफ़न करने की कोशिश की जा रही है यह कृत्य निंदनीय है परन्तु सरकार की सेहत पर कोई असर नही दिख रहा है । इसलिए प्रसपा यह दायित्व लेकर आगे बढ़ रही है और इसे निश्चित तौर पर मंजिल तक पहुंचाकर ही दम लेगी ।
समारोह में प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी, राम नरेश यादव (मिनी) रामसिंह यादव द्वय राष्ट्रीय महासचिव ,गौतम राणे सागर राष्ट्रीय प्रवक्ता, अर्चना राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा, दीपक मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धिकसभा, हरिशंकर यादव, इरफान मलिक, आपदा हरण सिंह, रंजीत यादव, जर्रार हुसैन, उपेन्द्र सिंह, जय श्री शुक्ल, डी पी यादव, मोनी सिंह, संदीप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, अनुराधा यादव, ओ पी सिंह यादव, अल्का सिंह, हर्षवर्धन शुक्ल, दिनेश यादव, जमाल उ-द्दीन बेग, गयासुल हक ,मकसूद असरफ इत्यादि लोग उपस्थित हुए और अपने-अपने-अपने विचार रखे । समारोह का सफल संचालन दिनेश सिंह यादव किया ।
