Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद – रामलीला महोत्सव का उद्घाटन सपा नेता सचिन यादव ने किया

जसराना में चल रही सनातन धर्म श्री रामलीला महोत्सव समिति में रामलीला मंचन का उद्घाटन सपा नेता सचिन यादव ने फीता काटकर एवं भगवान राम की आरती उतारकर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के चरित्र को आदर्श चरित्र बताते हुए इसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव, अंशुल विक्रम सिंह, डॉ अशोक यादव एवं कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *