Sat. Jun 6th, 2026

धूमधाम से मनाया गया पोरवाल मंडल सिरसागंज का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया पोरवाल मंडल सिरसागंज का वार्षिकोत्सव.सिरसागंज के क्षत्रिय धर्मशाला में शुक्रवार को पोरवाल मंडल सिरसागंज का वार्षिकोत्सव मनाया गया.जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ.चन्द्रसेन जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष फ़िरोज़ाबाद हर्षिता सिंह,राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी एवं सिरसागंज चैयरमैन सोनी शिवहरे पहुँचे। जहाँ पर मौजूदा लोगो ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस दौरान कार्यक्रम मे बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसने हर किसी का मन मोह लिया। ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति पोरवाल समाज द्वारा मेधावी बच्चो को सम्मानित किया गया साथ ही छात्रवृत्ति प्रदान की गई व महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। वही पोरवाल समाज के अध्यक्ष रमा शंकर पोरवाल ने समाज के एकता पर अपने विचार व्यक्त किये गए। और आगरा से पधारी समाज की सीमा पोरवाल ने अपने भजन की प्रस्तुति दी और समाज की महिला शक्ति श्वेता पोरवाल जी को पुनः भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समाज के द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम मे कैलाशचंद्र, सुधीर,अशोक,सत्यप्रकाश, देशदीपक,अंजली पोरवाल, अनिल,शुभम पोरवाल ,रजत,अमित, मधुर,आशीष पोरवाल एवं महिलाएं एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *