पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौपा
शिकोहाबाद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक किशोरी नगर क्षेत्र में आने पर लापता हो गई थी। किशोरी के गायब होने की परिजनों से तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शूरू कर दी थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौप दिया।
मैगी पुत्री रामप्रकाश निवासी कोट का पुरा थाना बाह जिला आगरा 13 दिसम्बर को बिना बताये घर से कही चली गयी थी। उक्त मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे परिजनों को सौप दिया।
