न्यायमूर्ति ने नव निर्मित ऑडोटोरियम का किया लोकार्पण
हिंदी न्याय प्रणाली के लिए बहुत जरूरी
हिंदी से न्याय प्रक्रिया बहुत सरल, आमजनता के लिए सुखद
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड़ स्थित जे एस विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के नव निर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, डॉ. गौतम चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला जज हरवीर सिह थे। मुख्य अतिथि ने पट्टिका, व फीता काटकर ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। ऑडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आगरा मंडल का पहला आडोटोरियम है।
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ने अपने 13162 मामलों को हिंदी भाषा में न्याय देने की प्रेरणादायक कहानी साझा की और न्यायपालिका में हिंदी के महत्व को उजागर किया। इन मामलों का निपटारा केवल 3 वर्षों और 8 महीनों में किया गया, जो उनकी भाषा और न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की आत्मा है और इसे न्यायपालिका में अधिक उपयोग करने से अदालतों और जनता के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है। हिंदी का उपयोग केवल एक भाषा के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त माध्यम के रूप में होना चाहिए, जो न्याय की पहुंच को हर नागरिक तक सुलभ बनाए। हमारी संविधान निर्मात्री सभा ने इसे हमारी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया, और हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे सभी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा हिंदी हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा है, और इस तरह के प्रयास हमें हमारी जड़ों से जुड़े रहने में मदद करते हैं जबकि हम समाज में प्रगति करते हैं। यह हमारे न्यायपालिका में मूल्यों और परंपराओं को सुदृढ़ करता है। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता और योग गुरु मधु चौधरी ने कहा हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमें इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बढ़ावा देने और संजोने की आवश्यकता है।
विश्वविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान निबंध लेखन, कविता और कहानी प्रतियोगिताओं में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. पी.एस. यादव, कुलपति डॉ. बी पी० अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव, वाईस चेयर पर्सन डॉ. गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार, हिमांशु यादव, शुभम यादव, श्रुति यादव, निधि यादव उपस्थित थे। महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह कार्यक्रम हमारे विश्वविद्यालय के मूल्यों का सही प्रतिनिधित्व है और हमारे छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ नूपुर राघव, इंजी आकांक्षा दीक्षित ने किया।

