फिरोजाबाद – जिला प्रशासन, आवकारी विभाग द्वारा चलाया गया ढाबों पर चेकिंग अभियान… ढाबों पर शराब ना पीने की भी दी हिदायत
फिरोजाबाद में जिला प्रशासन और आवकारी विभाग द्वारा चलाया गया ढाबों पर चेकिंग अभियान, जिसमे ढाबों पर शराब ना पीने की भी दी हिदायत, होटलों के बाहर शराब ना पीने के बोर्ड लगाने की अपील,सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया अभियान
देर रात नगर मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग ने होटल ढावों का निरीक्षण किया
जगह जगह चौराहों पर मारा छापा अवैध रूप से चल रहे ओपन वार को लेकर
उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह और आबकारी विभाग खजेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में जैन मंदिर, बौद्ध आश्रम, जलेसर रोड, कोटला चुंगी, सतकार टॉकीज पर कैंटीन होटल ढाबों पर चल रही अवैध रूप से ओपन बार उनको बंद करने की हिदायत दी साथ ही कहा कि अगर कोई भी कैंटीनों और सड़कों पर शराब पीता मिलता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कहा अगर आपको इस चीज का सेवन करना है तो मॉडल शॉप पर जाकर कीजिए साथ ही जो ठेके समय से पहले और समय के बाद भी खुले रहते हैं उन पर भी कार्रवाई करने की बात की
