Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – भारतीय जनता पार्टी ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, कहा मोदी फिर बनेंगे पीएम …

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जसराना विधानसभा में बाइक रैली निकाली गई. रैली का शुभारंभ जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने किया. मिडिल स्कूल से शुरू हुई रैली जसराना के विभिन्न मार्गों से होते हुए पाढ़म पहुंची जहां रैली का जोरदार स्वागत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के साथ रैली का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ किया है. प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदीजी को पुनः पीएम बनाने के लिए कार्य कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *