फिरोजाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे…. दिल्ली हावड़ा रुट पर आई रुकावट
फिरोजाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे…. दिल्ली हावड़ा रुट पर आई रुकावट
घटना शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास माधोगंज क्रॉसिंग की है जहां अचानक मालगाड़ी के पटरी से उतराने से हड़कंप मच गया … गाड़ियों के इस तरह पटरी से उतरने की बजह से डाउन लाइन की दर्जनों ट्रैन प्रभावित हो गई है , हावड़ा दिल्ली रुट पूरी तरह रुक गया है फिलहाल रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुचकर रेल यातायात फिर से सुरु करने में जुटे है हादसे की बजह अभी कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नही है क्या कमी पटरी पर थी ? यहां मालगाड़ी की जगह यात्री गाड़ी होती तब भी यही अंजाम होता ? इस घटना ने कई बड़े प्रश्न भी खड़े किए है फिलहाल अधिकारी यातायात को सुचारू करने के इंतजाम में जुटे नजर आ रहे है
एंकर–यूपी के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद जंक्शन के पास दिल्ली से कानपुर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे डिब्बो के उतरते ही डाउन लाइन बंद हुई डाउन लाइन की सभी गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर अभी खड़ी हैं मालगाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए टीम पहुंच गयी है मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन दिल्ली से कानपुर जाने वाला एक तरफ का रेलवे ट्रैक बंद हो गया है। यह हादसा सुबह हुआ, जहा दिल्ली से मुगलसराय जा रही एमपी बॉक्सन मालगाड़ी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गयी और उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए पहिये उतरने के कारण डाउन लाइन बंद हो गयी जिससे जोधपुर-हाबड़ा एक्सप्रेस व इंटरसिटी को आगरा से वाया भिंड मुरैना निकाला गया इस घटना के बाद से सभी यात्री परेशान है और रेल प्रशासन में घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है ।
अनिल दिवेदी, ADRM, रेलवे, ने कहा कि मैं अभी 5 मिनट पहले ही आया हूं दो डिब्बे मालगाड़ी के डीरेल हो गए हैं अप लाइन हमने शुरू कर दी है डाउन लाइन रेलवे ट्रैक बंद है हमारा प्राथमिकता है कि सबसे पहले रेलवे ट्रैक को चालू किया जाए सभी गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं अभी मैं इससे अधिक कुछ भी बताने में असमर्थ हूं ।
