मासूम से अज्ञात व्यक्ति ने किया दुष्कर्म
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शाम एक अज्ञात दरिंदे ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची ने देर शाम ब्लीडिंग व तेज दर्द की बात परिजनों को बताई तो परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पहुँची पुलिस परिजनों से बातचीत कर तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनो से बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को संकलित किया।
मासूम बच्ची के अपने माता पिता के साथ अपनी नानी के गांव में एक झोपड़ी में रहते हैं। पिता ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। साथ ही वह बीमार भी रहता है। शनिवार को मोहल्ले में गृह प्रवेश के साथ नेजा चढ़ाया गया था। उसके लिए दावत का आयोजन किया गया था। बच्ची भी आयोजन में शामिल हुई थी। शाम के समय एक अज्ञात व्यक्ति मासूम को बहला फुसलाकर कर अपने साथ मोहल्ले के पास खड़े पेड़ पौधों की घनी आड़ में एकांत स्थान पर ले गया जहां दरिंदे से मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे से बच्ची को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी किडनी निकाल लेगा। डर के चलते बच्ची ने घर पर कई घंटे कुछ नही बताया। लेकिन मासूम के तेज दर्द व ब्लीडिंग देखकर मासूम ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने बच्ची की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची को इलाज के लिए सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी देर रात पीड़िता के परिजनों के पास पहुँच गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मय फोरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। फॉरेन्सिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे की पुटेज की भी जांच कर रही है जिससे आरोपी के पास तक पहुँचा जा सके। बच्ची घटना से इतनी भयभीत है कि परिजन बच्ची से कुछ पूछते हैं तो बच्ची होठों पर अंगुली लगाकर कहती है चुप रहो नही तो वह किडनी निकाल लेगा।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया एसपी ने बताया कि शुकवार की शाम एक 8 वर्षीय बच्ची से अज्ञात व्यक्ति ने रेप लकिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरो को देखा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

