निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
शिकोहाबाद। भाजपा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाडा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कैप्टन अवधेश प्लाजा प्रतापपुर रोड शिकोहाबाद में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष राकेश संखवार ने शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु सक्सेना, सह संयोजक श्रीमती रुचि चतुर्वेदी, सनी दिवाकर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आनंद यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा प्रधानमंत्री ने आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाने की योजना की शुरुआत की थी। इस कार्ड धारक व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जाता है। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं का हीमोग्लोबिन, डेंगू, रुधिर प्रोफाइल, हृदय रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप जैसी अनेक बीमारियों का निशुल्क परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ अमित यादव, डॉ नेहा राजपूत, शिव लहरी गौरव सिंह हरगोविंद आदि शिविर में आए मरीजों का चेकअप कर निशुल्क दवा दी। कार्यक्रम में श्रीनिवास शर्मा, केशव फौजी, सौरभ, सतीश यादव, अवधेश यादव, नीता धनगर, नगरध्यक्ष शिवम दीक्षित, गोपाल शर्मा, आशीष कठेरिया, मालती धनगर, रश्मि यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में निशुल्क चिकित्सा शिविर में बोलते हुए अतिथि।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में मरीजों को देखते हुए।

