शेखूपुर में शंकर सन्यास आश्रम में स्वामी नारायण स्वरूप जी महाराज ने भक्तों पर बरसाए होली के रंग
फ़िरोज़ाबाद- सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर में स्थित शंकर सन्यास आश्रम में स्वामी नारायण स्वरूप जी महाराज ने भक्तों के संग होली मनाई साथ ही स्वामी नारायण स्वरूप जी महाराज ने भक्तों पर अबीर गुलाल लगाया इस अवसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही भक्तों ने स्वामी नारायण स्वरूप जी महाराज का आशीर्वाद लेकर होली का पर्व मनाया एवं महाराज जी ने सभी भक्तों को अबीर गुलाल लगाया। साथ ही आश्रम पर भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया जिसमें भक्तों ने होली गायन गा कर सभी ने होली का पर्व मनाया इस अवसर भक्तों की भीड़ लगी रही। साथ ही भक्तों ने नृत्य कर होली के गीत गाकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
रिपोर्ट-नवल किशोर
