Wed. Apr 22nd, 2026

समाजवादी पार्टी सांसद पीड़ित परिवार से मिले दूसरे दिन भी धरने पर बैठे पीड़ित परिवार


शिकोहाबाद। नौशहरा गांव में पटाखे के गोदाम में दो मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिह के मुआबजे के बाद लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया। जिसको लेकर पीड़ित परिवार रविवार को धरने पर बैठ गए। पीड़ितों ने सरकार से मुआबजा राशि बढाए जाने की मांग की। सोमवार को दूसरे दिन भी पीड़ितों का धरना जारी रहा। लोगों ने सरकार से मांग की कि शासन द्वारा निर्धारित राशि से एक कमरा भी नही बनेगा। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों के लिए दिए जाने वाले अनुदान से मलवा भी नही हटवाया जा सकता है। सरकार को मानवीय संवेदना दिखाते हुए अनुदान को बढ़ाया जाए। हमें सरकार द्वारा घोषित राशि नही चाहिए बल्कि हमें आवास बनवाकर दिए जाए। क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत कराई जाए। हमें धन की कोई जरूरत नही है।अगर प्रशासन ने हमारी मांगो पर ध्यान नही दिया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसलिए शासन को पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाने चाहिए। जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के नौशहरा में धरना देते हुए पीड़ित।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ, देगे एक लाख रुपए
शिकोहाबाद। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नौशहरा में पीड़ित परिवार को कोतवाली पुलिस मंगलवार को एक लाख रुपए की सहायता देगी। जिसे पीड़ितों में बांटा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि ब्लास्ट में पीड़ितों ने अपना बहुत कुछ खोया है ऐसे में थोड़ी से मदद अपने निजी स्तर पर कर सकते हैं। सभी लोगों ने मिलकर एक लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। उक्त रकम को मंगलवार को पीड़ितों को सौप दिया जाएगा।

एक सप्लाह बाद भी मृत पशुओं को नही निकाला जा सका मलवे से, ग्रामीण दुर्गंध से परेशान
शिकोहाबाद। नौशहरा में घटना के एक सप्ताह बाद भी मलवे में दबे पशुओं को निकाला नही जा सका है। सोमवार को हाइड्रा से जमीन पर गिरे लेंटर को हटवाने के लिए बुलाया गया लेकिन हाइड्रा भी लेंटर को हटायने में नाकामयाब हो गया। हाइड्रा के चालक ने कहा कि इसे जेसीबी से ही हटवाना पड़ेगा। जिससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ गई हैं। मलवे में दबे पशुओं के शव से लगातार दुर्गंध आ रही है। जिससे लोगो का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पशुओं के शव को हटवाने की मांग की है।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के नौशहरा में मलवे को हटाने का प्रयास करते हुए हाइड्रा।

सांसद ने पीड़ितों से मिलकर मदद का दिया आश्वासन

मृतकों को मिले 50 लाख रुपए

सपा पीड़ितों की मदद का करेगी प्रयास

शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी से फिरोज़ाबाद के सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में नौशहरा में हुए ब्लास्ट में अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने सबसे पहले विस्फोट वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि सरकार हमारी कोई मदद नही कर रही है। हमारे घर, गृहस्थी, आभूषण, नगदी सब कुछ मलवे में दब गया। अभी तक मलवा भी साफ नही किया जा सका है। हमारे सामने सिर छिपाने के लिए भी जगह नही है। उसके बाद सांसद मृतिका मीरा देवी, अमन के परिवार से मिले। सांसद ने मृतिका के बड़े बेटे पवन से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उसके बाद सांसद ने सचिवालय में रहने वाले पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि मृतक के परिवारों को मात्र 4 लाख रुपए दिए हैं। जबकि ध्वस्त मकानों के लिए एक लाख बीस हजार रुपए देने के लिए कहा है। क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 6500 रुपए देने की बात कही गई है। जिसने मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें इतने कम धन से कैसे रिपेयर कराए। एक लाख बीस हजार में एक कमरा भी तैयार नही होगा। हम रहे तो कहा रहे। हमारे पास रहने के लिए छत भी नही बची है। खाने पीने तक का कोई सामान नही है। सांसद ने सभी पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार से बातचीत कर पीड़ितों को अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बातचीत कर पीड़ितों की आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर सांसद ने मीडिया से कहा कि सरकार को मृतकों को 50 लाख रुपए का मुआबजा देना चाहिए था। यह एक बड़ी घटना है। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी भी मदद करनी चाहिए जिससे उनके घर बन सके। सपा अपने स्तर से पीड़ितों की आर्थिक सहायता देगी। अगर सांसद निधि व विधायक निधि से कुछ मदद हो सकती है तो वह पीड़ितों को आवास देगे। इस दौरान शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, विजेंद्र यादव ठेकेदार, पूर्व अब्दुल वाहिद, श्रीनाथ देव यादव, डॉ पी एस यादव, अशोक यादव, वरुण सिंघल अप्पू, शांति यादव, विजय आर्या, शिवराज सिंह, रमेश चंचल, शराफत अली, बॉबी सहित कई सपाई मौजूद थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के नौशहरा में घटना स्थल का जायजा लेते हुए सांसद।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के
नौशहरा में मृतिका के बेटे से मुलाकात करते हुए सांसद।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के
नौशहरा में सचिवालय में पीड़ितों की वेदना सुनते हुए सांसद।

घायलों पर हो रहे हजारों खर्च
शिकोहाबाद। पीड़ितों ने कहा कि आगरा में राकेश सहित दो लोगों का इलाज चल रहा है। जिनपर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक खर्चा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन घायलों के लिए भी कुछ नही कर रहा है। प्रशासन को घायलों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

पटाखे के गोदाम के फरार आरोपियों ने न्यायालय में किया समर्पण
शिकोहाबाद। नौशहरा में पटाखे के गोदाम में ब्लास्ट के भागे हुए दोनों आरोपियों ने सोमवार को दबरई स्थित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बताते चलें कि नौशहरा में पटाखे के गोदाम में भीषण ब्लास्ट के मुख्य आरोपी भूरे खाँ को पुलिस भूड़ा नहर पटरी से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि भूरे खां के दोनों बेटे ताज, राजा घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। पुलिस की कई टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में आसपास के जनपद के साथ ही दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही थी लेकिन दोनों आरोपियों का सुराग नही चल सका। सोमवार को घटना के दोनों आरोपियों ने न्यायालय में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस न्यायालय से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। जिससे घटना की विस्तृत जानकारी ली जा सके। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि विस्फोट के दोनों आरोपी ताज, राजा ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *