Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – सपा महासचिव रामगोपाल यादव बेटे को जिताने के लिए रात दिन एक किये… जगह जगह कर रहे सभाए….

फ़िरोज़ाबाद में सपा महासचिव रामगोपाल यादव अपने बेटे को जिताने को रात दिन एक किये हैं जगह जगह कर रहे सभाए और कब कहाँ क्या कह जाए ये भी चर्चा का विषय बन जाता है

फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में धनगर सम्मेलन में भी कई बयान दे डाले।

1-रामगोपाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ के नाम पर बहुत निर्दोष लोग मार दिए गए हैं जब इसकी जाँच होगी तो बहुत पुलिस वाले जेल जाएंगे

2-और कहा कि ये बीजेपी वाली सरकार बहुत दुष्ट है अगर इनकी दुबारा सरकार बन गयी तो फिर देश मे चुनाव नही हो पायेगा ये फिर हिटलर बन जायेंगे इसलिए इनको हराना बहुत आवश्यक है

3- पुलवाला हमले का जिक्र करते हुए रामगोपाल नेकहा कि जब आतंकवादियों ने 5 हमारे जवान मारे तब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज ने बड़े बड़े बयान दिए थे कि हमारी सरकार होती तो हम पाकिस्तान में घुस जाते अब क्या हुआ
वहीं तब 5 की मौत पर स्मृति ईरानी कह रही थी कि इस सरकार को चुडिया पहना दी जानी चाहिए पर अब जब 40 मेरे तो ईरानी क्यों नही बोल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *