Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – 48 दिन से लापता राजमिस्त्री की खोपड़ी का कंकाल झाड़ियों से बरामद, डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज – 

फिरोजाबाद – नगला सिंघी थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पास झाड़ियों से पुलिस ने खोपड़ी का कंकाल और कुछ कपड़े बरामद किए हैं. एलई गांव निवासी हुब्बलाल ने कपड़ों के आधार पर लापता भाई राजमिस्त्री छोटेलाल (48) का कंकाल होने का दावा किया है. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए टेस्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने का बात कह रही है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग में छोटेलाल के साथ अनहोनी की आशंका जताई है.

पुलिस के अनुसार नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एलई निवासी छोटेलाल नोएडा में राजमिस्त्री का काम करते थे. उसके बेटे और बेटियां दादी के साथ गांव में रहते हैं. छोटेलाल 9 जून को नोएडा से घर आते समय लापता हो गया था. इस मामले में एक नया मोड़ उस वक्त आया, जब कुछ दिनों बाद छोटेलाल को खैरगढ़ इलाके के गांव नगला नत्थी में पत्नी कंचन और बुआ के लड़के बबलू के साथ देखा गया. इसके बाद छोटेलाल के भतीजे अजीत कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई और आशंका जताई कि छोटेलाल को बबलू और कंचन ने गायब कर दिया है. परिजनों के मुताबिक कंचन बीते दो साल से बबलू के साथ रहती है.

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम और परिजन छोटेलाल की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान सोमवार देर रात टूंडला में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक खोपड़ी का कंकाल और कुछ कपड़े मिले. शिनाख्त के दौरान छोटेलाल के भाई हुब्बलाल ने कपड़ों के आधार पर छोटेलाल की खोपड़ी होने की बात कही. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. साथ ही डीएनए टेस्ट से पता लगाया जाएगा कि खोपड़ी किसकी है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *