भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगला खंगर थाने में पुलिस प्रशासन का किया सम्मान
फ़िरोज़ाबाद– कोरोना के चलते जहा देश मे लॉक डाउन है वहीं पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है और बराबर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगला खंगर थाने में पहुँचकर पुलिस प्रशासन को पुष्प भेंट कर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती रजोला तोमर ने कहा कि लॉक डाउन के चलते पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है। ऐसे योद्धाओं का हम सभी लोगो को सम्मान करना चाइये।इसी के चलते आज हम सभी लोगों ने मिलकर पुलिस प्रशासन का सम्मान किया है । इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री रजोला तोमर,केशव सिंह तोमर ,नीलम भदौरिया जिला मंत्री अनिता ,मिंटू सिंह ,विष्णु तोमर ,सोनू भदोरिया, लव कुश तोमर ,सौरभ तोमर ,हीरो भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट–आदित्य प्रताप सिंह
