Mon. Apr 27th, 2026

सिरसागंज में महिला मोर्चा ने पट्टिका पहनाकर व फूल देकर डॉक्टरों का किया सम्मान

फ़िरोज़ाबाद– कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर तन, मन और धन से अपना फर्ज निभा रहे डॉक्टर बधाई के पात्र हैं इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह सिरसागंज मे इटावा रोड पर स्थित मैत्री हॉस्पिटल में भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव ने महिला मोर्चा की टीम के साथ पहुँचकर डॉ शोभित सिंह,डॉ प्रियंक चावला,कु मुक्तांजली सिंह,डॉ हर्षित कुमार,विकास शर्मा,उपेन्द्र कुमार,अवनीश कुमार का पट्टिका पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती शशि कला यादव जी ने कहा कि डॉक्टर शोभित सिंह एवम् उनकी सहयोगी टीम बिना डरे बिना थके अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे हुए हैं और इस महामारी से सब का बचाव कर रहे हैं उन्होंने कहा की डॉक्टरों की जितनी तारीफ की जाए कम है व समाज के सभी वर्ग सभी डॉक्टर्स के साथ खड़े हैं।इस अवसर पर बोलते हुए डॉ शोभित सिंह ने सभी बहनों का धन्यवाद दिया एवं कहा के उसने सम्मान और प्रोत्साहन से निरंतर जन सेवा में लगे रहने का संबल मिलता है एवं सारी जनता एक परिवार की तरह नजर आती है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी डॉक्टरों के ऊपर है । उन्होंने विश्वास दिलाया के वह विषम से विषम परिस्थितियों में भी जनसेवा का कार्य अनवरत रूप से जारी रखें रखेंगे एवं आवश्यकता अनुसार यदि किसी निर्धन को भी डॉक्टरी से संबंधित मदद की आवश्यकता है वह निसंकोच आकर निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है ,साथ ही उन्होंने ने बताया हॉस्पिटल पर निशुल्क मास्क सेवा का आयोजन रहता है जिसमें व्यक्ति अपने लिए घर के बने हुए मास्क भी निशुल्क प्राप्त कर सकता है।इस मौके पर गायत्री सिंह,आशा जैन,रेनू उपाध्याय और आशा जादौन सभासद आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *