CM केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, वकीलों से दो अतिरिक्त बैठक की मिली अनुमति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से गुरुवार को राहत की खबर मिली है। दरअसल उन्हें अपनी कानूनी टीम के साथ दो और बैठक करने की दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति दे दी। बता दें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो अतिरिक्त बैठक की अनुमति से इनकार करने के निचली अदालत के निर्णय को केजरीवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी कानूनी टीम के साथ दो और बैठक करने की दिल्ली हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी। बता दें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो अतिरिक्त बैठक की अनुमति से इनकार करने के निचली अदालत के निर्णय को केजरीवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर 18 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल की इस याचिका का जेल अधिकारियों और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने विरोध किया।
HIGHLIGHTS
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो अतिरिक्त बैठक की केजरीवाल को मिली अनुमति
- निचली अदालत द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे सीएम
