Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – सर्वजन सुखाय पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष विवेक यादव का किया स्वागत

पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत


शिकोहाबाद। सर्वजन सुखाय पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष विवेक यादव का जिलाध्यक्ष विनीत यादव के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। विधानसभा के चुनाव तक वह पूरे प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। उनकी पार्टी की नीति प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा देना होगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना होगा। पार्टी के चुने हुए विधायक जनता के बीच रहकर उनकी समस्या को हल करेंगे। केंद्र को अग्निवीर योजना को वापस लेना चाहिए। यह योजना देश के युवाओं के लिए ठीक नही है। देश मे रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। मंहगाई पर काबू पाना चाहिए। मंहगाई ने गरीबों के घर का बजट बिगाड़कर रख दिया है। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *