Firozabad – बिजली चोरी पकड़ी, दर्ज कराई एफआईआर
फिरोजाबाद – उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। ऐसे में लोग कटिया डालकर एसी का भरपूर प्रयोग कर रहे हैं।इसी लाइनलॉस को रोकने के लिए बिजली विभाग भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को विभाग की टीम ने आसफाबाद और पुरुषोत्तम बिहार कॉलोनी में चेकिंग की। जहाँ 16 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने थाने में संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
तापमान कम होने के बाद भी लाइनलॉस अधिक बढ़ रहा है। बिजली की चोरी को रोकने के लिए एक्सईएन मागेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने घरों में मीटर बाईपास करके चोरी के मामले आसफाबाद और पुरुषोत्तम बिहार क्षेत्र में पकड़े। टीम ने वीडियोग्राफी कराने के साथ केबिलों को अपने कब्जे में ले लिया। एक्सईएन ने बताया कि नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं बकाएदारों के खिलाफ भी नियमित अभियान चलेगा।
