नरसिंह ग्लोबल अकैडमी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
जनपद फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में स्थित नरसिंह ग्लोबल अकैडमी में तीन दिवसीय आयोजित चकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर स्वास्थ्य संबधी टिप्स दिए। इस दौरान दिल्ली से आई आठ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का आंखों का परीक्षण, दांतों का परीक्षण, बॉडी चैकअप, वाइटल चेकअप, बीएमआई और आदि चेकअप किए तथा बचाव को आवश्यक टिप्स दिए।
और बचने के लिए साफ-सफाई रख संतुलित भोजन करने की सलाह दी। चिकित्सिय शिविर में मौजूद डॉक्टर ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी चर्चा करते हुए बताया कि प्रदूषण और भागदौड़ भरे वातावरण में संक्रामक बीमारियां हमें शीघ्र घेर लेती है। इनसे बचने के लिए हमें व्यायाम करने और संतुलित भोजन लेने के साथ ही समय समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दी। इस दौरान चैयरमैन ठा.राघवेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय विशाल हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही बच्चों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। बता दे भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कंपनी हेल्थ बेसिक्स द्वारा चेकअप किया जा रहा है।तथा चिकित्सकों ने कहा अगर बच्चे में कोई गंभीर समस्या है तो हम माता-पिता को बुलाएंगे।
रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह












