आज की महिलां हर क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं- सिरसागंज चैयरमैन रंजना सिंह
सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि योगी सरकार मे महिलाओं को सम्मान मिला है तथा कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। बल्कि जरूरत सिर्फ अपने आत्मबल को पहचानने की है। अपने आसमान की और कदम बढ़ाने की है। आज की महिलाएं अपनी मेहनत से इतिहास रच रही हैं। महिला अबला नहीं वह एक शक्ति है। एवम आज की महिलाएं हर मामले में आत्म निर्भर और स्वतंत्र हैं और अपने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर परिवार चला रहीं हैं। समाज की बेहतरी के लिए महिला का विशेष योगदान है। और कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां नारी का सम्मान है, वहां पर भगवान हैं। नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व संभालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह
