भाजपा अपने सिद्धांत की बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी – चेयरमैन रंजना सिंह
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के नेता और पदाधिकारी घर घर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवादी नहीं सबको साथ जोड़कर चलने वाली पार्टी है। इसके कार्यों के बदौलत आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इंडिया का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।उन्होंने आम लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। तथा बताया सिरसागंज विधानसभा के पाचों मंडल में सदस्यता अभियान चला। नगला खंगर, अरांव, सिरसागंज, नौशहरा एवं मदनपुर में भाजपा का सदस्यता अभियान चला। यहां पर ब्रज क्षेत्र प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एमलसी संतोष सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। पांचों विधानसभा में सदस्यता के लिए भाजपा नेता दौड़ रहे हैं ।
रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह


