किसानों की बिजली समस्या के समाधान को लेकर अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन
शिकोहाबाद। बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा कि खैरगढ़ फीडर की लाइन के आजादी के बाद से तार बदले नहीं गए हैं। नलकूप के लिए जो अलग से नई लाइन पड़ी है उसको अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकशान हो रहा है। जर्जर तारों को बदलवाकर लाइन को चालू किया जाए। गांव वासुदेवमई में किसान के खेत में एक पोल गिरने की कगार पर है। उसे बदलवाया जाए। क्योंकि तार बहुत नीचे हो गए हैं जिससे कभी भी जान माल का नुकशान हो सकता है। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि विगत दो साल में कई ज्ञापन दिए लेकिन अधिकारियो ने एक दो काम को छोड़कर कोई काम नही किया है। अगर जनता कोई शिकायत करती है तो अधिकारी फोन तक नही उठाते। बिजली विभाग के अधिकारी मदमस्त हो गए हैं। नगर क्षेत्र शिकोहाबाद से लेकर गांव देहात तक सप्लाई चौपट हो चुकी है।किसान नेताओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिसाशी अभियंता दफ़्तर पर किसान पंचायत बुलायी जायेगी। जहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान
संजय चौहान जिलाध्यक्ष युवा, विजेंद्र सिंह, रजनीश, राघवेंद्र प्रताप, अनिल कल्लू, अंकुर, वरुण, शंकर, अजय मोहन शर्मा, ब्रह्मप्रकाश, डी के, यतेन्द्र फ़ौजी, सतेंद्र, सुनील, सुशील, मनीष, सोनू रावत, संगीत, प्रेम सिंह आदि पदाधिकारी, किसान मौजूद रहे।

