एसडीओ व जेई का किया स्थानांतरण
शिकोहाबाद। आवास विकास कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र में लगे दस एमबीए के ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीओ शिकोहाबाद अनिल कुमार व आवास विकास कॉलोनी फीडर के जेई अनिल कुमार का स्थानांतरण कर दिया। एसडीओ अनिल कुमार को जसराना व जेई अनिल कुमार को नोशाहरा फीडर पर स्थानांतरण किया है। वही जसराना मीटर विभाग के एसडीओ हरीसिंह को शिकोहाबाद एसडीओ बनाया गया है। वही नौशहरा वर्कशॉप में तैनात जेई दिनेश शर्मा को आवास विकास कॉलोनी का जेई बनाया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें किJ नगर क्षेत्र में कई दिनों से भीषण कटौती हो रही थी। 48 घंटे बरसात के चलते सभी फीडर से सप्लाई ढप्प पड़ गई थी। वही आवास विकास फीडर पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उच्चाधिकारियों ने जांच में अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए स्थानांतरित कर दिया।

