अमन एव शांति की दुआ को लेकर निकलेगा जलूस
शिकोहाबाद।जश्न ए ईद मीलादुन्नवी के मौके पर सोमवार को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मोहल्ला रुकनपुर में एक वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें तहरीक ए तहकुल ए सुन्नियत की ब्रांच शाही इमाम हाफिज वलीउद्दीन तथा तहरी ए चहफ्फुज ए सुन्नियत के मोहम्मद सलीम कादरी साहब ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से नगर में अमन, शांति की दुआ को लेकर जलूस निकाला जाएगा। जलूस मोहल्ला पड़ाव से शुरू होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, बड़ा बाजार होते हुए मोहल्ला पड़ाव स्थित लाला की सराय पर जाकर समाप्त होगा। उन्होंने सभी समाज के सभी लोगों से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर हाफिज सलमान रजा, हाफिज़ अदनान रजा, नफीस अहमद एडवोकेट, मुश्ताक अली एडवोकेट, मोहम्मद दानिश, हाफिज मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद जीशान रजा, अनस रजा मौजूद रहे।

