Wed. Apr 22nd, 2026

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन


शिकोहाबाद। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष डॉ पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में ज़िला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपर ज़िलाधिकारी विशू राजा को एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। किसानों नेताओं ने कहा कि जनपद में बारिश की वजह से किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है जिससे किसान की कमर टूट गई है। किसानों के नुकशान का निष्पक्ष तरीके से सर्वे कराकर एक लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिलाया जाए। जनपद में डीएपी खाद की बड़ी किल्लत हो गई है ऐसे में आलू, गेंहू सहित कई रवि की फसलों की की बुवाई के समय खाद की बहुत जरूरत होगी। ऐसे में तत्काल प्रभाव से किसानों को डी ए पी खाद उपलब्ध कराया जाए। विद्युत व्यवस्था सुचारू कराई जाए। एका क़स्बा में जर्जर केवल को बदलवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रमेश रंजन से मुलाक़ात कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर मोहित यादव, जीतकमल सोलंकी, अंकुर, विनीत सिंह, संजय चौहान, आकाश, वरुण, बिजेंद्र, मनीष, रितिक, विवेक, शशी कपूर, अनिल फ़रीदा, बीटू प्रधान, राजेंद्र सिंह, भूरी सिंह, रामबरेश, अजय मोहन शर्मा, प्रेम सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के किसान ज्ञापन देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *