Tue. Apr 21st, 2026

आरोपियों ने जमीन को हड़पने के लिए फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर जमीन को हड़पने का किया प्रयास


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
शिकोहाबाद। ग्राम कटौरा बुजुर्ग के एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी जमीन को हड़पने का प्रयास किया। पीड़ित को समय से जानकारी होने पर तहसील में आपत्ति लगाने के साथ ही पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजवीर सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम कटौरा बुजुर्ग ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी गांव में 35 बीघा जमीन है। पीड़ित की समस्त चल व अचल संपत्ति उसके नाम पर दर्ज है। सावित्री देवी पत्नी मानपाल निवासी ग्राम प्रहलादपुर मजरा देवरी, प्रहलादपुर परगना सोरों जिला व तहसील कासगंज के नाम पर उसकी वसीयत को दर्ज कराया गया। जिसमें वसीयत के लेखक रामनरेश वर्मा बैनामा लेखक तहसील सदर कासगंज तथा वसीयत में विजयपाल पुत्र मुंशीलाल व मानपान पुत्र मेवाराम निवासी प्रहलादपुर मौजा देवरी प्रहलादपुर तहसील कासगंज गवाह है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी फर्जी वसीयत है। उक्त वसीयत को रजिस्ट्रार विजेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी उपनिबंधक रजिस्ट्रार कार्यालय सदर तहसील
कासगंज द्वारा रजिस्टर्ड किया गया है। उक्त वसीयत के आधार पर दाखिल खारिज वाद को तहसील सिरसागंज में तहसीलदार के यहाँ प्रस्तुत किया गया था। जिसमें 29 जुलाई 2024 का नोटिस जारी हुआ था। नोटिस मिलने पर दिनांक 3 अगस्त को तहसील आकर पत्रावली तलाश देखी तो पीड़ित की मृत्यु का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर पत्रावली पर दाखिल है। पीड़ित की मृत्यु 9 मई 2024 दर्शाकर 28 मई 2024 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जो प्रभारी रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु ग्राम पंचायत देवरी प्रहलादपुर तहसील सदर कासगंज द्वारा जारी किया गया है। जबकि पीड़ित अभी भी जीवित है। पीड़ित का आरोप है कि उपरोक्त आरोपियों ने मिलकर वसीयत व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन को हड़पने
का प्रयास किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *