फिरोजाबाद – शादी के नाम पर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरी दुल्हनों समेत पांच आरोपियों को लाइनपार पुलिस ने किया गिरफ्तार.

फिरोजाबाद – पुलिस ने शादी के नाम पर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। लाइनपार पुलिस ने दो दिन पूर्व दो लुटेरी दुल्हनों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
यह गैंग अलग-अलग राज्यों में अब तक आठ-दस दूल्हों का बिहा रचा चुका है। दोनों दुल्हनों ने अब तक करीब 8 दूल्हों के साथ सात फेरे लेकर उन्हें लूटा है गैंग के सदस्य कुंवारे युवकों को निशाना बनाते थे। लड़के वालों के सामने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर दिखाते थे। रिश्ता कराने वाले अजय प्रकाश और अमर दुल्हनों के रिश्तेदार बनकर लड़कियों को राजी करने का हवाला देते थे। इसके बदले में वे लड़के वालों से मोटी रकम वसूलते थे।
गैंग का पर्दाफाश तब हुआ जब पूनम नामक महिला अपनी मौसी के बेटे की शादी के लिए अजय प्रकाश के पास गई। शादी होने के बाद जब लुटेरी दुल्हन पूनम की मौसी के घर को लूटकर फरार हुई, तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि शुरू में मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फिर पुलिस ने एक टीम को लड़के वाला बनाकर गैंग से संपर्क कराया जैसे ही गैंग ने लड़की दिखाने की जगह बताई, पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया है फिलहाल गैंग के पाच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं
