फ़िरोज़ाबाद – ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ लाखो के सोने चांदी के आभूषण चोरी पुलिस मौके पर
फ़िरोज़ाबाद ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखो के सोने चांदी के आभूषण चोरी पुलिस मौके पर, पास ही है पुलिस पिकेट… पुलिस की नाक के नीचे चोरी, थाना शिकोहाबाद के बड़े बाजार की घटना…
फ़िरोज़ाबाद में एसएसपी के आदेश जारी होने वाली रात ही चोरों ने पुलिस को दी चिनौती, एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने कल ही रात 12 से 4 बजे की गश्त की कही थी बात, सभी प्रभारियों को थे निर्देश, रात में ही शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में एक ज्वैलर के यहां से हुई लाखों की चोरी, घटनास्थल के निकट ही रहती है पुलिस पिकेट भी, चोरों के हौसले बुलंद ।
जनपद में चोर लुटेरों के अन्दर से पुलिस भय बिल्कुल खत्म हो गया है अपराधी जब चाहे जहाँ चाहे घटना को अंजाम दे कर निकल जाते हैं ।
ऐसी ही एक वारदात को आज बीती रात चोरों ने शिकोहाबाद के बड़े बाजार में पृथ्वीनाथ ज्वेलर्स की दुकान में अंजाम दे दिया बो भी पुलिस पिकेट के बगल से जी हाँ ये चोरी की वारदात पुलिस से दो कदम की दूरी पर हुई है जिसमें लाखों के सोने चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
वही दुकान स्वामी का कहना है कि दुकान से 50 ग्राम सोना व 5 किलोग्राम चांदी के साथ दुकान से अन्य सामान भी चोर ले गए हैं ।
