Sat. Jul 4th, 2026

ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी बघेल बनीं पचोखरा प्रधान

ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी बघेल बनीं पचोखरा प्रधान

डीएम नेहा शर्मा ने विकास कार्य सुचारू कराने के लिए किया नामित

खंड विकास कार्यालय में ग्रामीणों ने किया ग्राम प्रधान का स्वागत

फिरोजाबाद। ग्राम प्रधान की मौत के बाद रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत पचोखरा में डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी को ग्राम प्रधान नियुक्त किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय में उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।खंड विकास कार्यालय की ग्राम पंचायत पचोखरा के प्रधान किशनलाल की कुछ दिनों पूर्व हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई थी। तभी से क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए थे। विकास कार्य न होने से ग्रामीण परेशान हो गए। विकास कार्यो को सुचारू करने के लिए डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी को नामित ग्राम प्रधान नियुक्त कर दिया। शनिवार को उन्होंने ब्लाक पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाली। ग्राम पंचायत में रुके हुए विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जो भी विकास कार्य चल रहे थे और प्रधान की मौत की वजह से रूके हुए हैं। उन्हें फिर शुरू कराया जाएगा। जल्द से जल्द गांवों में जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत उपाध्याय, प्रबल उपाध्याय, पुरूषोत्तम उपाध्याय, दिनेश बघेल, अवधेश शर्मा, अवधेश कुमार बड्डा, राघवेन्द्र, वीनेश कुमार, विपिन कुमार, कृष्णकांत, राकेश कुमार, निसार मोहम्मद, तुलाराम, कुसमलता, दिनेश बघेल समेत अन्य ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट-वीपी बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *