फिरोजाबाद – पचोखरा पुलिस ने किया लूट की घटना का पर्दाफाश ,तीन अभियुक्त गिरफ्तार-माल भी बरामद। …
फिरोजाबाद थाना पचोखरा पुलिस द्वारा लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुये तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ माल भी बरामद किया है। इस बारे में वार्ता के दौरान अपने कार्यालय पर जानकारी देते हुये एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी सचिंद्र पटेल के आदेशानुसार लूट के अपराध,के अनावरण व माल की बरादमगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी, अभियुक्त के संबंध
में उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर लूट के अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण 28 फरवरी को थाना पचोखरा क्षेत्र निहाल सिंह की पुलिया के पास से गिरफ्तार किये गये। जिनसे एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो छुरा नाजायज, एक मोबाइल बीबो काला टच एन्ड्रायड, एक आॅटो वाहन बरामद किया गय।
