Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – नाजायज असलाह से फायरिंग कर बना बाहुबली, पहुंचा जेल

फिरोजाबाद – सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तरुण कुमार, निवासी नई आबादी रहना, के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में वह नाजायज तमंचे से फायरिंग करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को मय तमंचे के दबोच लिया। थाना उत्तर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *