Wed. Apr 22nd, 2026

भाषण प्रतियोगिता में डिप्टी बनी प्रथम


शिकोहाबाद। पालीवाल महाविद्यालय में शनिवार को मातृभाषा के रूप में हिंदी का महत्व शीर्षक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में दीप्ति प्रथम, मनजीत द्वितीय, वैष्णवी उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में पी के पालीवाल, राजीव अग्रवाल एवं डॉ अजय कुमार थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रवीण कुमार ने छात्र छात्राओं को बताया कि पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है। संचालन एवं धन्यवाद डॉ. सुशील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ विशाल पाठक, डॉ प्रेम प्रभाकर, डॉ एम.पी.सिंह, डॉ. अजेय करण चौधरी, कार्यालय अधीक्षक नवीन पालीवाल, पी के भारद्वाज, डॉ. होजेफा सगीर, डॉ आर बी पाण्डेय, डॉ टी.एच. नकवी, शालू अग्रवाल, सुनील कुमार, भुवनेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *